बिहारशरीफ, अगस्त 8 -- Biharsharif News: पावापुरी, निज संवाददाता। नशे की किसी भी प्रकार की लत व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करती है। विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और जीवन में अनुशासन, सकारात्मक सोच व अच्छे संस्कार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। स्थानीय ग्लोबल पब्लिक स्कूल में शनिवार को ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान की मीरा बहन, रीना बहन, सुशीला माताजी और अनीता बहन ने छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया। बच्चों को नशे के कारण होने वाले सामाजिक और पारिवारिक नुकसान के बारे में भी जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- नशे से बचाव को एसबीपीएस में छात्रों को किया जागरूक वक्ताओं ने कहा कि युवा पीढ़ी को नशे से बचाने के लिए पर...