बिहारशरीफ, नवम्बर 7 -- छठ गीत और रंगोली प्रतियोगिता Biharsharif News: छठ गीतों और रंगोली से ब्रिलिएंट ग्रुप में सजी सांस्कृतिक छटा बच्चों ने छठ नाटिका और लोकगीतों से बांधा समां, रंगोली प्रतियोगिता में दशम वर्ग प्रथम शारदा सिन्हा के छठ गीतों पर झूमे बच्चे और अभिभावक छठ नाटिका और लोकगीतों से बच्चों ने दिखाई सांस्कृतिक प्रतिभा रंगोली प्रतियोगिता में दशम वर्ग ने मारी बाजी गीत, नृत्य और रंगोली से बच्चों ने जीवंत की छठ की परंपरा बिहारशरीफ, एक संवाददाता। शहर के सुंदरगढ़ स्थित ब्रिलिएंट ग्रुप के सभागार में छठ गीत एवं रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में छोटे और बड़े बच्चों ने छठ गीत और छठ नाटिका प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। बिहार कोकिला शारदा सिन्हा और पवन सिंह के लोकप्रिय छठ गीतों पर बच्चों की प्रस्तुति ने ऐसा माहौल बनाया कि शिक्ष...