Biharsharif News: चौरई में ग्रामीणों को डिजिटल धोखाधड़ी से बचाव की जानकारी
बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से चौरई गांव में सतर्कता जागरूकता अभियान चलाया गया। शाखा प्रबंधक कृष्ण मोहन ने ग्रामीणों को अनजान कॉल पर ओटीपी व बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा नहीं करने और संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारी फोन पर कभी ओटीपी नहीं मांगते। ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से लाभ उठाने की अपील की गई। कार्यक्रम में रवि रंजन कुमार, सीएसपी संचालक रजनीश कुमार, राहुल कुमार, मुकेश कुमार, पूनम देवी, अंजू कुमारी समेत ग्रामीण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.