बिहारशरीफ, सितम्बर 28 -- Biharsharif News: पकड़े गये आरोपितों में दो नाबालिग, सभी बिहारशरीफ के गिरियक थाना की पुलिस को वाहन जांच अभियान में मिली सफलता पावापुरी, निज संवाददाता। गिरियक थाना क्षेत्र में पुलिस के वाहन जांच अभियान में बड़ी सफलता मिली है। चोरी की पांच बाइकों के साथ बाइक चोर गिरोह के छह सदस्यों को पकड़ा गया है। इनमें से दो नाबालिग हैं। सभी बिहारशरीफ के रहने वाले हैं। उनकी निशानदेही पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

पुलिस का अभियानराजगीर डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रोको-टोका अभियान के तहत वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक व एक किशोर को पकड़ा गया। जांच में बाइक चोरी की निकली। उनसे पूछताछ के बाद छापेमारी कर तीन और...