बिहारशरीफ, सितम्बर 12 -- Biharsharif News: चेवाड़ा बाजार में पागल कुत्ते का आतंक, आधे घंटे में 6 लोगों को काटा फोटो चेवाड़ा01- चेवाड़ा सीएचसी में शनिवार को पागल कुत्ते के काटने से जख्मी को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाते चिकित्सक। चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के सदर बाजार में इन दिनों एक पागल कुत्ते के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है।

पागल कुत्ते का आतंक इस कुत्ते ने पिछले दो दिनों के भीतर छह मवेशियों और आठ लोगों को काटकर जख्मी कर दिया है। हद तो यह कि शनिवार को कुत्ते ने महज आधे घंटे के भीतर एक के बाद एक छह लोगों को अपना शिकार बना डाला, जिससे बाजार में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंबेडकर चौक पर खरीदारी कर रहे केवाली निवासी संजीत कुमार को कुत्ते ने सबसे पहले काटा। इसके बाद ग्रामीण बैंक के पास कोचिंग चलाने वाले लखीसराय ...