बिहारशरीफ, अगस्त 31 -- Biharsharif News: चेवाड़ा : समेकित बाल विकास योजना बेपटरी, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषाहार से बच्चे हो रहे वंचित दूध-अंडा गायब, सुबह का नाश्ता और दोपहर का खाना भी सही से मयस्सर नहीं सीडीपीओ के पास 3 प्रखंडों का प्रभार, लचर मॉनिटरिंग से बेलगाम हुईं सेविकाएं चेवाड़ा, निज संवाददाता। तीन से छह वर्ष तक के बच्चों को कुपोषण से बचाने और मूलभूत शिक्षा देने के लिए संचालित समेकित बाल विकास परियोजना चेवाड़ा प्रखंड में दम तोड़ती नजर आ रही है। अधिकारियों की लापरवाही और मॉनिटरिंग के अभाव में कई आंगनबाड़ी केंद्र कागजों पर चल रहे हैं। नौनिहालों और गर्भवती महिलाओं को तय मानक अनुसार पोषाहार नहीं मिल रहे हैं।

स्थानीय आरोप स्थानीय ग्रामीण मनोज कुमार, राजेश कुमार, सुनील कुमार, निरंजन कुमार आदि का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्रों में नियमों ...