Biharsharif News: चेवाड़ा : वार्ड 6 में गहराया पेयजल संकट, जलापूर्ति ठप
बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- Biharsharif News: चेवाड़ा : वार्ड 6 में गहराया पेयजल संकट, जलापूर्ति ठप लाखों की लागत से बिछी पाइपलाइन जगह-जगह से फटी, नल से आ रहा प्रदूषित जल सप्लाई ठप होने से आधी आबादी पानी को मोहताज, डीएम से लगायी फरियाद फोटो चेवाड़ा पानी: चेवाड़ा के वार्ड नंबर 6 में नाली के दूषित पानी में डूबा सप्लाई पाइप। चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 06 की आधी आबादी इन दिनों पेयजल संकट से जूझ रही है। पानी की आपूर्ति ठप होने से लोग प्यास बुझाने के लिए भटक रहे हैं। हालात इतने बदतर हैं कि मोहल्लेवासी उन गिने-चुने लोगों से आरजू-मिन्नत कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं, जिनके घरों में सबमर्सिबल पंप चालू हैं। महीनों से जारी इस समस्या पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से स्थानीय लोगों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोगों ने डीएम से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.