बिहारशरीफ, अगस्त 10 -- Biharsharif News: चेवाड़ा : मांगों पर सहमति के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त अम्बेडकर चौक पर खुले मंच से हुई जनसुनवाई, नाराज कर्मियों के आगे झुका नगर पंचायत प्रशासन हटाए गए 4 कर्मियों की वापसी, समय पर मानदेय और पीएफ देने के आश्वासन पर माने कर्मी कैप्शन: चेवाड़ा01- अम्बेडकर चौक के पास सोमवार को हुई बैठक में सफाई कर्मियों की समस्याएं सुनते कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर, चेयरमैन लट्टू यादव व अन्य। चेवाड़ा, निज संवाददाता।

सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त चेवाड़ा नगर पंचायत में अपनी तीन-सूत्री मांगों को लेकर बेमियादी हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी आखिरकार चार दिनों बाद काम पर लौट आए हैं। शहर में पसरी गंदगी और इस मुद्दे पर लगातार आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' में छप रही खबरों का व्यापक असर हुआ। महज 24 घंटे के भीतर सुस्त पड...