बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- चेवाड़ा में मां काली की पूजा का इतिहास Biharsharif News: चेवाड़ा: 111 वर्षों से हो रही है मां काली की आराधना, उमड़ती है भक्तों की भीड़ 1914 में अंग्रेजी हुकूमत के दौरान तिरपाल का टेंट लगाकर पहली बार हुई थी शुरुआत 1957 में बनाया गया था माता रानी का मंदिर, अब ले चुका है भव्य स्वरूप फोटो चेवाड़ा मां काली: चेवाड़ा के बेलदरिया टोले में इस तरह चंडी रूप में भक्तों को दर्शन देंगी मां काली। चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के बेलदरिया टोला में मां काली की पूजा का 111 साल पुराना गौरवशाली इतिहास है। हर साल की तरह इसबार भी पूजा की तैयारियां तेज हो गयी हैं। मूर्तिकार प्रतिमा को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। इस बार मां काली अपने उग्र 'चंडी' रूप में दानवों का वध करते हुए भक्तों को दर्शन देंगी। इसके साथ ही भव्य पंडाल और तोरण द्वार...