बिहारशरीफ, नवम्बर 5 -- Biharsharif News: सरमेरा, निज संवाददाता। चेरो गांव में 22वां सूर्य महोत्सव सह मेला लगेगा। इसकी तैयारी जोर-शोर से चल रही है। वर्ष 2004 से यहां छठ पर्व के दौरान हर साल मेला लगता है। इसमें आसपास के दर्जनों गांवों के हजारों लोग पूजा-पाठ व मेला घुमने आते हैं। मंदिर, यमुना तालाब व सीढ़ी घाट की साफ-सफाई व रंग-रोगन का काम शुरू हो चुका है। प्रियेश कुमार ने बताया कि चेरो सूर्य मंदिर की ख्याति दूर तक फैली हुई है। इस आयोजन में मुकेश चौधरी, सर्वोत्तम कुमार उर्फ मनीष, शिवम कुमार, रौशन चौधरी, अमित कुमार, सोनू, चंपक कुमार, मुकुल आनंद, नाजुक सिंह, विपुल चौधरी, शशि कुमार, संजीव कुमार, कन्हैया कुमार व अन्य सहयोग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...