बिहारशरीफ, जुलाई 2 -- Biharsharif News: चार बच्चों के पिता ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी ने थाने में की शिकायत 18 जून को परिवार की रजामंदी से की शादी, पीड़िता ने लगाया प्रताड़ना का आरोप जीविका समूह से लिए गए कर्ज को लेकर भी होता था विवाद, पुलिस जांच में जुटी बिन्द, निज संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के बिन्द बाजार में चार बच्चों के पिता द्वारा गुपचुप तरीके से दूसरी शादी रचा लेने का मामला प्रकाश में आया है।

पहली पत्नी की शिकायत घटना के बाद पहली पत्नी ने स्थानीय थाने में पति और उसके परिवार वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पत्नी ज्योति देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी शादी कई साल पहले शंकर राउत के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार उसके प्रति कभी ठीक नहीं रहा। वह अक्सर...