बिहारशरीफ, अगस्त 4 -- Biharsharif News: चार दिवसीय रामधुनी यज्ञ का आगाज, गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा सिर पर कलश लिए सैकड़ों महिलाओं ने किया नगर भ्रमण रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाया खांडपर पहाड़, जयकारों से भक्तिमय माहौल फोटो 04 शेखपुरा 02 - शेखपुरा में रामधुनी यज्ञ के शुभारंभ के मौके पर मंगलवार को निकाली गई भव्य कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु । शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के ऐतिहासिक खांडपर पहाड़ पर मंगलवार से चार दिवसीय भव्य रामधुनी यज्ञ की विधिवत शुरुआत हो गई। महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर सुबह गाजे-बाजे और हाथी-घोड़े के साथ एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर के माहौल को भक्तिमय कर दिया। पहाड़ स्थित यज्ञ स्थल से सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सिर पर मंगल कलश धारण कर निकलीं।

साधु-संतों के प्रवचन से बहेगी ज्ञान की गंग...