बिहारशरीफ, जुलाई 7 -- Biharsharif News: चरुआवा के सहयोग शिविर में उमड़ी फरियादियों की भीड़ शेखोपुरसराय, एक संवाददाता। नगर पंचायत क्षेत्र के चरवामा गांव के वार्ड नंबर एक, दो और तीन में मंगलवार को सहयोग शिविर लगाया गया। शिविर में सैकड़ों ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए। सबसे अधिक मामले सामाजिक सुरक्षा पेंशन एवं प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़े रहे। कार्यपालक पदाधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन के कुल 12 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से दो मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। शेष आवेदनों का समाधान अगले दो से तीन दिनों में कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के पांच आवेदन आये, दो का ऑन-द-स्पॉट निपटारा किया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पंचायतों में शिविर लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी नल-...