Biharsharif News: चरुआवां में खेत पटवन के दौरान करंट से किसान की मौत
बिहारशरीफ, अगस्त 13 -- Biharsharif News: चरुआवां में खेत पटवन के दौरान करंट से किसान की मौत शेखोपुरसराय, निज संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत के चरुआवां गांव में गुरुवार की सुबह खेत में पटवन करने गए 50 वर्षीय किसान मो. नन्हू की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। अचानक हुए हादसे से मृतक के घर में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया है। ग्रामीणों ने बताया कि किसान सुबह अपने धान के खेत में पानी चलाने के लिए घर से निकले थे। जब वे काफी देर तक वापस नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता सताने लगी। अनहोनी की आशंका के चलते परिजन और कुछ ग्रामीण उन्हें खोजते हुए खेत की ओर गए। वहां पहुंचने पर उन्होंने देखा कि किसान करंट की चपेट में आकर अचेत पड़े हैं। ग्रामीणों ने आनन-फानन में उन्हें तार से अलग कर बचाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन तब तक बहुत देर ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.