Biharsharif News: चरित्रवान व गुणवान शिक्षक थे सुजीत
बिहारशरीफ, जुलाई 21 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। सोहसराय स्थित रामचरण मध्य विद्यालय में मध्य विद्यालय हरगावां के लोकप्रिय शिक्षक सुजीत कुमार के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि सभा हुई। अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के जिला सचिव रंजीत कुमार की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सैकड़ों शिक्षक उपस्थित हुए। लोगों ने कहा कि उनके निधन से संगठन को अपूरणीय क्षति हुई है। वे चरित्रवान गुणवान और समझदार शिक्षक थे। 40 वर्षीय स्वर्गीय सुजीत कुमार अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए। मौके पर विद्यालय के एचएम उमेश कुमार, शिक्षिका पुष्पा कुमारी, रेखा कुमारी, अंजू कुमारी, भोला पासवान, शिवबालक पासवान, अजीत कुमार, रमेश पासवान, गुड़िया कुमारी, शिवांश कुमार, स्तुति कुमारी, रिंकू देवी, रुपेश कुमार, इन्दु कुमारी, बरखा रानी, कुमार आशीष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.