Biharsharif News: चंद्रभानु ने संभाला हिलसा थाने की कमान
बिहारशरीफ, जुलाई 12 -- Biharsharif News: चंद्रभानु ने संभाला हिलसा थाने की कमान फोटो 12हिलसा02-हिलसा थाना परिसर में रविवार को नए थानाध्यक्ष चन्द्रभानु का स्वागत करते पदाधिकारी। हिलसा, निज प्रतिनिधि। नये थानाध्यक्ष के रूप में रविवार को इंस्पेक्टर चंद्रभानु ने पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने उन्हें कार्यभार सौंपा। थाना के अधिकारी व कर्मियों ने नव पदस्थापित थानाध्यक्ष को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। थानाध्यक्ष चंद्रभानु ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना पहली प्राथमिकता होगी। आपराधिक घटनाओं पर नकेल कसना है। मौके पर हिलसा थाना के अपर थानाध्यक्ष राकेश कुमार, दारोगा दीपक कुमार, नीरज कुमार, शिल्पी राणा सहित दर्जनों कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.