Biharsharif News: चंडी शहर में 11 से हर घर तिरंगा अभियान
बिहारशरीफ, अगस्त 7 -- Biharsharif News: चंडी, एक संवाददाता। स्थानीय नगर पंचायत क्षेत्र में 11 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाएगा। शहर के सभी घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जनप्रतिनिधियों, वार्ड पार्षदों द्वारा हर परिवार को अपने घर पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. अनूपा कुमारी ने बताया कि अभियान को जनभागीदारी के साथ सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। नगर पंचायत क्षेत्र की सभी जलमीनारों, जन वितरण प्रणाली दुकानों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। यह भी पढ़ें- सहरसा: 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान यह भी पढ़ें- सहरसा: 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.