Biharsharif News: चंडी में 55 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद
बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- Biharsharif News: फोटो : हिलसा03-हिलसा के उत्पाद थाना में मंगलवार को कार्रवाई की जानकारी देते थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार। हिलसा, निज प्रतिनिधि। स्थानीय उत्पाद थाना की टीम ने चंडी थाना क्षेत्र के नरसंडा गांव के बधार में बने खाद दुकान के गोदाम से 55 कार्टन अंग्रेजी शराब बरामद की है। धंधेबाज नवीन सिंह को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि गोदाम के अंदर बने केबिन से विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की गयी। धंधेबाज को कोर्ट में पेश कर दिया गया है। छापेमारी में निरंजन कुमार, संजीव कुमार, गुड़िया कुमारी आदि शामिल थे। गिरफ्तार धंधेबाज का कहना है कि दुकान का लाइसेंस कौशल बिंद के नाम पर है। हरनौत के एक शराब माफिया ने गोदाम में शराब रखने के लिए 20 हजार रुपये का लालच दिया था। हालांकि, पुलिस इसकी पुष्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.