Biharsharif News: चंडी में लहरिया कट बाइकर्स से परेशान राहगीर
बिहारशरीफ, अगस्त 19 -- Biharsharif News: प्रशासन से कर रहे हैं कार्रवाई करने की मांग चंडी, एक संवाददाता। शहर से गांवों तक इन दिनों लहरिया कट बाइकर्स का आतंक फैला हुआ है। युवा व किशोर उम्र के लड़कों की कारस्तानी से आमलोग परेशान हैं। कई बार तो लड़कों का स्टंट जानलेवा भी बन जाता है। लोग, प्रशासन से इनके खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए अचानक सड़क पर कट मारना और दूसरे वाहनों के सामने से निकल जाना, आम लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है।
स्थानीय स्थिति कई बार बाइकर्स इतने तेज गति से निकलते हैं कि सामने से आ रहे वाहन चालक को संभलने तक का मौका नहीं मिलता। स्थानीय लोगों के अनुसार, सुबह और शाम के समय सड़कों पर ऐसे बाइकर्स की संख्या अधिक दिखाई देती है। बाजार क्षेत्र, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भी बाइकर्स त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.