Biharsharif News: चंडी में पैक्स चुनाव का थमा प्रचार, 15 जुलाई को वोटिंग
बिहारशरीफ, जुलाई 13 -- Biharsharif News: चंडी, एक संवाददाता। प्रखंड के अरौत व सिरनावां पैक्स चुनाव का प्रचार सोमवार शाम पांच बजे थम गया। 15 जुलाई को मतदान होगा। बीडीओ राजदेव कुमार रजक ने बताया कि दोनों पंचायतों में अध्यक्ष व प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए कुल 34 प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बलों एवं मतदान कर्मियों की तैनाती कर दी गई है। मतदान सुबह सात बजे से शाम 4:30 बजे तक होगा। अरौत पैक्स में अध्यक्ष पद के दो तथा प्रबंधकारिणी सदस्य पद के 11 प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि चार सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। सिरनावां में अध्यक्ष पद के दो और प्रबंधकारिणी सदस्य पद के 19 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.