बिहारशरीफ, अक्टूबर 2 -- Biharsharif News: बिहारशरीफ , निज संवाददाता। चांदी बाजार में शुक्रवार को लोगों ने महान शिक्षाविद् पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. राम राज सिंह की 105वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस नेता राजीव कुमार मुन्ना ने कहा कि डॉ. राम राज सिंह के शिक्षा के क्षेत्र में योगदान, सादगीपूर्ण जीवन, उच्च विचारों तथा सामाजिक सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर पूर्व विधायक अनिल सिंह, कांग्रेस नेता जमाल अहमद भल्लू, नागेंद्र पासवान विकल, राज कुमार राजन, पूर्व विधायक खगड़िया छत्रपति यादव, राहुल मिश्रा, सुनील कुमार, लालजीत पासवान, विष्णुदेवानंद पांडेय, तनिक सिंह, किशोर कुमार, रमेश कुमार, गरीब यादव, सत्येन्द्र कुमार, शशिभूषण उर्फ टुनटुन, ज्ञानेन्द्र कुमार, अर्जुन यादव, निरंजन कुमार, लाली प्रसाद, मंजौर प्रसाद, डॉ. रघुवंश सिन्...