Biharsharif News: चंडी में चाकू मारकर युवक को किया जख्मी
बिहारशरीफ, सितम्बर 11 -- Biharsharif News: चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पीपलतर गांव में गुरुवार की देर शाम बदमाशों ने चाकू मारकर युवक को जख्मी कर दिया। जख्मी नीरपुर निवासी विकास कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उनसे लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर चाकू मारकर जख्मी कर दिया। इधर, ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि युवक कुछ साथियों के साथ मारपीट करने गया। वहां, ग्रामीणों ने उसे पकड़कर मारपीट की। उसके अन्य साथी फरार हो गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.