Biharsharif News: चंडी में किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन
बिहारशरीफ, नवम्बर 23 -- Biharsharif News: चंडी, एक संवाददाता। सब्जी व धान की फसलों में कीट प्रबंधन को लेकर किसान खेत पाठशाला प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन सोमवार को हुआ। नगरनौसा के गढ़ियापर, चंडी के माधोपुर गढ़ व नूरसराय के चरुईपर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन (आईपीएम) की वैज्ञानिक तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में केंद्रीय एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र (सीआईपीएमसी), पटना के वनस्पति रक्षा अधिकारी विवेक कांत गुप्ता, रश्मि शंकर, सहायक वनस्पति रक्षा अधिकारी एसए सज्जाद, वैज्ञानिक सहायक विजय भारती तथा चंडी की बीएओ अंजलि कुमारी मौजूद रहीं। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को फसलों में लगने वाले कीटों एवं बीमारियों की पहचान, उनके प्रकोप की निगरानी और बचाव के उपाय बताए गए। विशेषज्ञों ने फसल चक्र, खेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.