बिहारशरीफ, सितम्बर 4 -- Biharsharif News: चंडी, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के नैली गांव में शुक्रवार की सुबह करंट की चपेट में आकर एक युवक झुलस गया। जख्मी विनय कुमार को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया। विनय ने बताया कि ट्रांसफर्मर का फ्यूज उड़ने के कारण कई घरों में बिजली बंद हो गयी थी। उसे ठीक करने के दोरान अचानक बिजली आ गयी और वे झुलस गय। सदर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। (चंडी से सरफराज आलम)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...