बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- Biharsharif News: घाटकुसुम्भा: निचले खेतों में बाढ़ का पानी, ऊपरी जमीन में पड़ीं दरारें बारिश की बेरुखी से सूख रही धान की फसल, किसानों पर मंडराया संकट एक ही गांव में बाढ़ और सूखा, पानापुर में मक्का जलमग्न तो धान पानी को तरस रहा सिंचाई की समुचित व्यवस्था न होने से किसान बेहाल, प्रशासन से लगाई गुहार फोटो घाटकुसुम्भा खेत : घाटकुसुम्भा के पुरैना गांव में बारिश के अभाव में धान के खेत में पड़ीं दरारें। घाटकुसुम्भा, निज संवाददाता।

किसानों पर प्रकृति की मार घाटकुसुम्भा के किसानों पर इन दिनों प्रकृति की दोहरी मार पड़ रही है। एक तरफ बारिश की बेरुखी के कारण खेतों में दरारें पड़ गई हैं और धान की फसल सूख रही है, तो दूसरी तरफ निचले इलाकों में बाढ़ (हरोहर नदी ) का कहर देखने को मिल रहा है। सिंचाई की समुचित व्यवस्था नहीं होने से कि...