बिहारशरीफ, अगस्त 12 -- Biharsharif News: घर से भागी छात्रा हुई बेहोश, सदर अस्पताल में भर्ती शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मां -बाप की फटकार से नाराज होकर घर से भागी छात्रा शहर के इस्लामियां हाई स्कूल के समीप अचानक बेहोश हो गई। बाद में छात्रा को स्कूल के ही दो छात्रों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर सदर थाना की दारोगा कुमारी शुभम सिंहा पहुंची और मामले की जांच की। दारोगा ने बताया कि छात्रा लोहान की निशा कुमारी है। परिजन को सूचना देने के बाद छात्रा की बड़ी बहन सदर अस्पताल पहुंची। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...