Biharsharif News: घर को खाली छोड़ने से पहले पुलिस को दें सूचना
बिहारशरीफ, नवम्बर 23 -- Biharsharif News: सिलाव थाना प्रभारी ने आमलोगों से की अपील नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने चोरी की घटनाओं को लेकर आमलोगों को जागरूक किया है। उन्होंने घर खाली छोड़कर बाहर जाने से पहले पुलिस को सूचना देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब लोग घर बंद कर कहीं जाते हैं तो आसपास के लोगों और पुलिस को सूचना नहीं देते हैं। इसका फायदा उठाकर चोर बंद पड़े घरों को निशाना बना लेते हैं। पुलिस को सूचना मिलेगी तो गश्ती दल नजर रखेगा। साथ ही उन्होंने बंद पड़े घर में कीमती जेवर और अधिक नकदी नहीं रखने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि घर या मोहल्ले में किसी संदिग्ध को घूमते देखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.