बिहारशरीफ, सितम्बर 1 -- Biharsharif News: सीसीटीवी में कैद हुआ बदमाश, थानाध्यक्ष ने फोन काटा नालंदा, निज संवाददाता| सिलाव में अपराधी बेलगाम हो गये हैं। भीड़भाड़ वाले इलाके में मंगलवार को घर के दरवाजे के पास ही बेटी से बात कर रही बुजुर्ग महिला का मोबाइल झपटकर शातिर फरार हो गया। घटना, सिलाव बाजार के संगतकुआं मोहल्ले की है। सीसीटीवी कैमरे में बदमाश की करतूत कैद हो गयी। पीड़िता के पुत्र विनय कुमार ने बताया कि सिलाव बाजार में अपराध अचानक बढ़ गया है। अपराधी बेलगाम हो गये हैं। घटना ही बता रहा है कि अपराधियों का मनोबल कितना बढ़ गया है। घटना की तस्वीर सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गयी है। आवेदन के साथ साक्ष्य पुलिस को दे दिया गया है। इस संबंध में प्रश्न पूछते ही थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने फोन काट दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...