Biharsharif News: घरों व कार्यालयों में जलमीनार से आ रहा गंदा पानी
बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- Biharsharif News: घरों व कार्यालयों में जलमीनार से आ रहा गंदा पानी एक साल से टंकी की नहीं हुई सफाई फोटो : पानी टंकी : सरमेरा बाजार व कार्यालयों में इसी पानी टंकी से गंदा पानी की हो रही आपूर्ति। सरमेरा, निज संवाददाता। प्रखंड परिसर में लगी जलमीनार से कार्यालयों व आसपास के घरों में महीनों से गंदा पानी आ रहा है। एक साल से इस टंकी की सफाई नहीं करायी गयी है। पानी टंकी के ऊपर दर्जनों कबूतर व अन्य पक्षियों का दिनभर बसेरा रहता है। इससे पंख व उसके बीट पानी में जा रहे हैं। वहीं गंदा पानी पाइपों से घरों तक पहुंच रहा है। मुख्य पार्षद सन्नी कुमार ने डीएम उदिता सिंह से इस पर गंभीरता से विचार करते हुए टंकी की सफाई करवाने की गुहार लगायी है। ताकि लोगों को शुद्ध पानी मिल सके और स्वस्थ रह सकें। (सरमेरा से श्यामदेव सिंह यादव)
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.