Biharsharif News: घटतौली करते दुकानदार धराया, ग्राहक का हंगामा
बिहारशरीफ, सितम्बर 7 -- Biharsharif News: घटतौली करते दुकानदार धराया, ग्राहक का हंगामा चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के अंबेडकर चौक पर कम वजन तौलकर ग्राहकों को ठगने का मामला सामने आया है। एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने फल विक्रेता को एक किलो की जगह महज 800 ग्राम तौलते रंगेहाथ पकड़ा। महिला ने मोलभाव कर 120 रुपये में एक किलो अनार लिया था। शक होने पर दूसरी दुकान में वजन कराया तो चोरी पकड़ी गई। विरोध करने पर विक्रेता बोला दाम कम कराइएगा तो वजन भी कम ही मिलेगा। इसके बाद महिला ने बीच बाजार जमकर हंगामा किया। दबाव में आकर विक्रेता ने वजन पूरा किया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग की है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.