बिहारशरीफ, सितम्बर 22 -- Biharsharif News: ग्रामीण विकास की योजनाओं में विलंब बर्दाश्त नहीं, कार्यों में लाएं तेजी आवास योजना व मनरेगा के लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का अल्टीमेटम लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर होगी अनुशासनात्मक कार्रवाई शेखपुरा, निज संवाददाता। कलेक्ट्रेट के मंथन सभागार में मंगलवार को डीएम शेखर आनंद ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। योजनाओं की प्रगति का जायजा लेते हुए डीएम ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सख्त निर्देश उन्होंने निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ योग्य लाभुकों को पूरी पारदर्शिता के साथ त्वरित गति से उपलब्ध करायें। मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवास योजना से जुड़े सभी लंबित ...