बिहारशरीफ, जुलाई 19 -- Biharsharif News: फोटो : गोनावां-गोनावां में रविवार को पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल महिलाएं। हरनौत, निज संवाददाता। प्रखंड के गोनावां गांव में रविवार को पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए महिलाओं ने जागरूकता रैली निकाली। कई तरह के पौधे लगाकर वृक्ष बनने तक देखभाल करने का संकल्प लिया। मुखिया अमरेश उपाध्याय ने कहा कि आज बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दौर में पौधरोपण सबसे बड़ी आवश्यकता है। मौके पर सरपंच ललन कुमार, सीमा देवी, रुना देवी, रंजू कुमारी, आरती देवी, सोनी देवी, बेबी देवी, पूनम देवी, गीत देवी, नीरू देवी, नीतू देवी, बिन्नू कुमार, विक्की कुमार, प्रमोद कुमार व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...