Biharsharif News: गोतिया के भूमि विवाद में मारपीट
बिहारशरीफ, जुलाई 14 -- Biharsharif News: बिन्द, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के मसियाडीह गांव में दो गोतिया के भूमि विवाद में मारपीट हुई। श्रवण पासवान की पत्नी सोनी देवी जख्मी हो गईं। परिजन ने इलाज के लिए बिन्द अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी ने बताया कि खेत में सब्जी की खेती के लिए खूंटा गाड़ रही थीं। उनके गोतिया वहां पहुंचकर खेत में गड़ी खूंटा को उखाड़कर फेंक दिया। विरोध करने पर मारपीट कर जख्मी कर दिया। थानाध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद ने बताया कि पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले कि जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.