Biharsharif News: गोंदू बिगहा पंचायत सरकार भवन में आज लगेगा सहयोग शिविर
बिहारशरीफ, जुलाई 6 -- Biharsharif News: करायपरसुराय, निज संवाददाता। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को प्रखंड के गोंदू बिगहा पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी लोगों की शिकायतों और आवेदनों का मौके पर निष्पादन करेंगे। बीडीओ नंदकिशोर ने बताया कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायतवार सहयोग शिविर आयोजित किया जाता है। इसका उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाते हुए उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर शीघ्र समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याएं दर्ज कराएं। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर की 41 पंचायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.