बिहारशरीफ, जुलाई 26 -- Biharsharif News: फोटो : हरनौत मोबाइल-हरनौत थाना में रविवार को मालिकों के हवाले किये गये मोबाइल। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए व छीने गये मोबाइल को बरामद कर उन्हें उनके मालिकों को सौंप दिया गया। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि मोबाइल के खोने की शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें बरामद कर लिया। रविवार को नौ लोगों को उनके मोबाइल लौटा दिये गये। मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल गये। मौके पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा, अंजनी कुमारी आदि मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Hajipur News: ऑपरेशन मुस्कान अभियान के लोगों को दी गई मोबाइल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...