बिहारशरीफ, जुलाई 25 -- Biharsharif News: गिरियक थाना क्षेत्र के रैतर पंचायत के एक गांव में शुक्रवार की रात एक बदमाश ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची खून से लथपथ और अचेत हालत में मिली। परिजन बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल ले गए। होश में आने पर बच्ची ने बदमाश की करतूत बताई। मां के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित संजय यादव के 20 वर्षीय पुत्र संजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने आरोप लगाया है कि देर शाम बच्ची घर के पास खेल रही थी। उसी दौरान आरोपित उसे बहला-फुसलाकर सुनसान स्थान पर ले गया और बच्ची के साथ कुकृत्य किया। बच्ची के लापता होने पर परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। उसी दौरान बच्ची सुनसान स्थान पर खून से लथपथ अचेत हालत में मिली। उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। होश में आन...