बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- Biharsharif News: नूरसराय में मंत्री ने 8 लोगों को दिया मुआवजे का चेक फोटो : नूरसराय02-नूरसराय में सोमवार को पीड़ितों को चेक देते मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेन्द्र कुमार व अन्य। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। राज्य सरकार सरकार, गरीब और जरूरतमंद परिवारों की भलाई के लिए लगातार काम कर रही है। खासकर, आपदा पीड़ित परिवारों को त्वरित सहायता देने का काम तेजी से हो रही है। सरकारी खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ित परिवारों का ही है। ये बातें ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को नूरसराय प्रखंड कार्यालय में कही।

सरकार की प्रयास उन्होंने सांसद कौशलेन्द्र कुमार के साथ आपदा से पीड़ित आठ परिवारों को 20-20 हजार रुपये मुआवजे का चेक दिया। मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि उनके गांव के किसी भी आदमी की आपदा से मौत हुई हो तो इसकी सूचना स...