Biharsharif News: गणेश मेला में उमड़ी भीड़, बारिश-कीचड़ पर भारी पड़ी आस्था
बिहारशरीफ, सितम्बर 27 -- Biharsharif News: नूरसराय। निज प्रतिनिधि। भादो पूर्णिमा पर शनिवार को नूरसराय बाजार में गणेश मेला लगा। सुबह से रिमझिम बारिश और जगह-जगह कीचड़ के बावजूद शाम होते ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मेन रोड, दयानगर, साहसराय, नया टोला, लकड़ी मंडी व संगत में आकर्षक पंडाल सजाए गए। दयानगर में श्री नवयुवक गणेश पूजा समिति ने छह फीट ऊंचे आसन पर प्रतिमा स्थापित की। स्कार्पियोन टीम ने जंगलनुमा पंडाल बनाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। देर रात तक मेले में चहल-पहल रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.