बिहारशरीफ, सितम्बर 11 -- Biharsharif News: गणेश पूजा और मेला की चल रही जोर शोर से तैयारी सरमेरा में 1936 से हो रही भगवान श्री गणेश की पूजा सरमेरा, निज संवाददाता। जिले के सरमेरा बाजार में भगवान श्री गणेश की पूजा को लेकर काफी उत्साह है। तैलिक (तेली) समाज के प्रतिनिधियों द्वारा ब्रिटीश काल 1936 से ही भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ की जा रही है। इस वर्ष 91वां श्रीगणेश उत्सव और मेला को खास बनाने में लोग अभी से जुटे हुए हैं। आयोजन समिति इसकी जोर शोर से तैयारी कर रही है। पुजारी अरुण साव ने बताया कि इसमें सबों का सहयोग मिल रहा है। संतोष साव, नन्द किशोर साव, राजेश कुमार, धीरज साव, अजय साव, उमेश साव और मनोज साव इस तैयारी में लगे हुए हैं। उन्होंने बताया कि सरमेरा में सप्तमी को मेला लगता है और उसी दिन उनकी विदाई (विसर्जन) की जाती है। ...