बिहारशरीफ, अक्टूबर 1 -- Biharsharif News: खौलती सब्जी की कड़ाही में गिरा 5 वर्षीय बच्चा, गंभीर चेवाड़ा, निज संवाददाता। नगर पंचायत के सदर बाजार स्थित आजाद मोहल्ले में गुरुवार को खेलते समय 05 वर्षीय बच्चा चूल्हे पर चढ़ी खौलती सब्जी की कड़ाही में गिरकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है। घायल किशोर अंकित जमुई जिले के कोलवरिया गांव निवासी रमेश यादव का पुत्र है। वह इन दिनों चेवाड़ा में अपने नाना प्यारे यादव के घर रह रहा था। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...