बिहारशरीफ, नवम्बर 9 -- Biharsharif News: दो अन्य लोग करंट से झुलसे, एक का चल रहा इलाज हिलसा थाना क्षेत्र के रेड़ी गांव में हुआ हादसा हिलसा, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रेड़ी गांव में पुआल को जानवरों से बचाने के लिए एक किसान ने खेत में करंट प्रवाहित बिजली का तार बिछा दिया। सोमवार की सुबह उसके संपर्क में आकर दूसरे किसान की मौत हो गयी। उन्हें बचाने के चक्कर में दो अन्य लोग भी करंट की चपेट में आकर झुलस गये। एक का इलाज हिलसा अस्पताल में चल रहा है। मृतक 68 वर्षीय केसरी प्रसाद थे। बेटे ने बताया कि गांव के पास ही उनका खेत है। बगल वाले खेत के मालिक ने नंगा तार बिछाकर उसमें करंट प्रवाहित कर दिया था। सुबह में उनके पिता खेत देखने गये थे। इसी दौरान तार के संपर्क में आकर गिर गये। कुछ देर बाद उन्होंने फोन किया तो पिता ने कोई जवाब नहीं दिया। आशंकित हो...