बिहारशरीफ, जुलाई 24 -- Biharsharif News: हिन्दुस्तान एक्सक्लूसिव खेतों तक पानी पहुंचाने वाले बिजली केबल को लगी चोरों की नजर 6 माह में 55 किमी केबल ले उड़े चोर, सूखे की मार झेल रहे किसान 8 थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाएं, संगठित गिरोह पर विभाग को शक बिना बिजली निजी नलकूप बंद, धान की रोपनी और सिंचाई पर संकट फोटो बिजली तार : खंधे में बिना केबल के खड़ा बिजली पोल। (सिंगल कॉलम) बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि।

किसानों पर आफत मानसून की बेरुखी झेल रहे नालंदा के किसानों पर चोरों ने भारी आफत ला दी है। खेतों की सिंचाई के लिए निजी नलकूपों तक बिछाये गये बिजली केबल पर संगठित गिरोह की नजर लग गई है। इस साल छह महीने के अंदर जिले के आठ थाना क्षेत्रों से शातिर चोर गिरोह ने करीब 55 किलोमीटर केबल काट ले गए हैं। तार कटने से चार प्रखंडों के सैकड़ों किसानों के ...