बिहारशरीफ, सितम्बर 25 -- Biharsharif News: शहर के वार्ड संख्या 23, विकासनगर में बन रहा भव्य मंदिर फोटो : खाटू श्याम-बिहारशरीफ के विकास नगर मोहल्ले में शुक्रवार को निर्माण कार्य की शुरुआत करते श्रद्धालु। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के वार्ड संख्या 23, विकासनगर मोहल्ले में खाटू श्याम के भव्य मंदिर का निर्माण किया जा रहा है।

निर्माण कार्य की शुरुआत शुक्रवार को अनंत चर्तुदशी के दिन निर्माण कार्य की शुरुआत की गयी। भूमि पूजन के बाद पाइलिंग का काम शुरू किया गया। मोहल्लेवासियों व शहर के लोगों के सहयोग से मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि अपने तरह का बिहार राज्य में यह पहला मंदिर होगा।

मंदिर की प्रतिमा कार्यकारी अध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि अगले कुछ महीनों में मंदिर का निर्...