Biharsharif News: क्षमता चार की पर ऑटो पर ढोये जा रहे 12 यात्री
बिहारशरीफ, अगस्त 18 -- Biharsharif News: क्षमता चार की पर ऑटो पर ढोये जा रहे 12 यात्री फोटो 18 शेखपुरा 03 - शेखपुरा के स्टेशन रोड में मंगलवार को ऑटो पर सवार यात्री। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर में परिवहन नियमों को ताक पर रखकर ऑटो का परिचालन किया जा रहा है। ऑटो की क्षमता मात्र चार यात्रियों को ढोने की है। लेकिन, 12 यात्रियों को भेड़-बकरियों की तरह लादकर परिचालन किया जा रहा है। ऐसा ही एक नजारा मंगलवार को स्टेशन चौक पर देखने को मिला, जहां 12 यात्रियों को लाद कर टेम्पो चलाया जा रहा था। हद तो यह था कि टेम्पो के ऊपर भी एक यात्री बैठा हुआ नजर आया। क्षमता से अधिक यात्रियों को ढोये जाने के कारण सड़क हादसा होने की संभावना भी बढ़ जाती है। परिवहन विभाग ऐसे टेम्पो चालक पर कार्रवाई करने की बात कह रहा है। (शेखपुरा से संजय कुमार मेहता)
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.