Biharsharif News: कौड़िहारी नदी में डूबने से किसान की मौत
बिहारशरीफ, सितम्बर 30 -- Biharsharif News: कौड़िहारी नदी में डूबने से किसान की मौत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। कौड़िहारी नदी में डूबने से भदौस गांव में 75 वर्षीय किसान उपेंद्र सिंह उर्फ सरपंच साहब का निधन हो गया। मौत की खबर फैलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है तो गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह में किसान धान की फसल देखने खेत की ओर जा रहे थे। नदी की पगडंडी से गुजरने के दौरान पैर फिसला तो किसान सीधे नदी में जा गिरे। तैरना नहीं जानने के कारण डूब गये। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो घटनास्थल से काफी दूर नदी में लाश तैरती मिली। यह भी पढ़ें- Sasaram News: सोन में डूबने से 57 वर्षीय व्यक्ति की मौत सिरारी थाना पुलिस की मदद से शव को नदी से निकालकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.