Biharsharif News: कौड़िहारी नदी में आया पानी, तीन प्रखंडों के किसानों को मिली राहत
बिहारशरीफ, सितम्बर 3 -- Biharsharif News: कौड़िहारी नदी में आया पानी, तीन प्रखंडों के किसानों को मिली राहत धान की फसल बचने और भूजलस्तर ऊपर आने की जगी उम्मीद घाटकुसुम्भा प्रखंड में हरोहर नदी उफान पर, बाढ़ की संभावना बढ़ी फोटो 03 शेखपुरा 02 -अरियरी के हुसैनाबाद में पानी से लबालब भरी कौड़िहारी नदी। शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। बुधवार रात कौड़िहारी नदी में अचानक पानी की तेज धार आ गई। गुरुवार सुबह जब अरियरी, चेवाड़ा और शेखपुरा पूर्वी प्रखंड के लोगों ने नदी को लबालब भरा देखा, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सूखे की मार और गहराते जल संकट के बीच इन तीन प्रखंडों के लिए नदी में पानी का आना किसी संजीवनी से कम नहीं है। लंबे समय से बारिश न होने और भूजलस्तर के अत्यधिक नीचे चले जाने के कारण किसान और आम लोग परेशान थे। अब कौड़िहारी नदी में भरपूर पानी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.