बिहारशरीफ, अक्टूबर 27 -- Biharsharif News: कोसुक की घटना में छात्र की मौत पर पब्लिक स्कूल एसोसिएशन नालन्दा ने जताया शोक कॅरियर पब्लिक स्कूल में हुई शोक सभा, भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने पर दिया गया जोर फोटो : शोकसभा : कॅरिअर पब्लिक स्कूल में शोकसभा में शामिल स्कूल संचालक। बिहारशरीफ, एक संवाददाता। कोसुक निजी विद्यालय में हुई दुखद घटना में एक विद्यार्थी की मौत से शिक्षा जगत में शोक की लहर है। इस हृदयविदारक घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पब्लिक स्कूल एसोसिएशन, नालन्दा की ओर से कॅरियर पब्लिक स्कूल में शोक सभा का आयोजन किया गया। विद्यालय संचालकों, शिक्षकों एवं शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने दिवंगत विद्यार्थी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर उसकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। उपस्थित लोगों ने शोक संतप...