बिहारशरीफ, अगस्त 24 -- Biharsharif News: एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखंड की कोसियावां पंचायत में सोमवार को मनरेगा, जी राम जी की योजनाओं का अंकेक्षण किया गया। जिले से आये अधिकारियों ने स्थानीय पंचायत सरकार भवन में विभिन्न गांवों में कराये गये कार्यों की जांच की। जांच टीम के अधिकारियों ने पंचायत में किये गये कार्यों की सराहना की। टीम में एमएसआरपी अमित कुमार, एमआपी सीमा देवी, रिंकू कुमार, सोनू कुमार शामिल थे। मुखिया सुनील कुमार ने बताया कि गड़ेड़िया बिगहा, कोसियावां, फरीदपुर, धनगावां, गढ़पर, चम्हेड़ा, खरजम्मा, रुचनपुरा आदि गांवों में विकास के कार्य कराये गये हैं। मौके पर कौशल यादव, पिंटू यादव, पिंटू पटेल आदि ग्रामीण मौजूद थे। (एकंगरसराय से अशोक पांडेय)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...