Biharsharif News: कोरम के अभाव में रहुई पंचायत समिति की बैठक स्थगित
बिहारशरीफ, जुलाई 1 -- Biharsharif News: रहुई, निज संवाददाता। स्थानीय प्रखंड परिसर में बुधवार को पंचायत समिति की बैठक होनी थी। लेकिन, कोरम पूरा नहीं होने की वजह से स्थगित कर दी गयी। बीडीओ धर्मराज कुमार ने बताया कि प्रखंड में समिति में 35 सदस्य हैं। लेकिन, महज 16 सदस्य ही उपस्थित हो सके। जबकि, कम से कम 18 सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए थी। अगली बैठक की तिथि पैक्स चुनाव के बाद निर्धारित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.