बिहारशरीफ, सितम्बर 21 -- Biharsharif News: कैसे बने राशन कार्ड 57,453 लोगों ने किया आवेदन और 43,826 का ई-केवाईसी लंबित राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो डीलर के यहां कराएं ई-केवाईसी : एसडीओ 13,351 आवेदकों की प्रक्रिया पूरी फोटो : राशन कार्ड। बिहारशरीफ, निज प्रतिनिधि। राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लोगों को अब नजदीकी जनवितरण प्रणाली (पीडीएस) डीलर के यहां पहुंचकर अंगूठे का निशान लगाकर ई-केवाईसी कराना होगा। ई-केवाईसी पूरी होने के बाद ही राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। जिले में नए राशन कार्ड के लिए 57 हजार 453 लोगों ने आवेदन किया है। सभी आवेदनों की ऑनलाइन इंट्री हो चुकी है, लेकिन अब तक महज 13 हजार 351 आवेदकों का ई-केवाईसी हुआ है। जबकि, 43 हजार 826 आवेदकों का ई-केवाईसी लंबित है।

अधिकारी की समीक्षा बैठक डीएम उदिता सिंह ने आपूर्ति...